भागलपुर

पशुपालक सुरेश मंडल उर्फ सुरो हत्याकांड में एसपी ने किया पर्यवेक्षण ।।

  • अनुसंधानकर्ता की दिए आवश्यक निर्देश

नवगछिया। विगत बुधवार की रात रँगरा ओपी क्षेत्र के साधोपुर गांव के चाप बहियार में अज्ञात अपराधियों द्वारा पशुपालक सुरेश मंडल उर्फ शुरो की लाठी-डंडे से मारपीट के बाद बड़ी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए और आसपास के लोगो से पूछताछ कर हत्या मामले की जानकारी ली। वही मौजूद रँगरा ओपीध्यक्ष महताब खान एवं कांड के अनुसंधानक को कांड के विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से छानबीन करने का निर्देश दिया गया। मृतक के पुत्र विकास कुमार के फर्द बयान पर रँगरा ओपी में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने कहा पुलिस जांच में जुट गई है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button