बिहार

कल से बिहार में मिलेगी स्‍पूतनिक ,जानिए कैसे ले सकते हैं आप यह वैक्‍सीन ।। InquilabIndia

भागलपुर ।। अब बिहार के लोगों को भी दुनिया की सबसे बेहतर वैक्‍सीन स्पूतनिक का टीका लगेगा.आज मंगलवार की शाम स्पूतनिक वी की 50 हजार डोज बिहार पहुंच रही है.अब तक देश में निर्मित स्वदेशी वैक्‍सीन कोवैक्‍सीन और कोविशील्‍ड के टीके ही लग रहे थे बिहार वासियों को.बुधवार से बिहार वासियों को स्पूतनिक वैक्‍सीन लगने लगेगा .वैक्‍सीन स्पूतनिक अभी निशुल्क नहीं लगेगा इसके लिए कुछ राशी तय की गई और यह टीका सरकारी नहीं निजी स्वास्थ केन्दों पर ही उपलब्ध होगा.वैक्‍सीन स्पूतनिक के लिए भी रजिस्‍ट्रेशन और स्‍लॉट बुक करने का तरीका बिलकुल वहीं रहेगा, जो अभी कोविशील्‍ड या कोवैक्‍सीन के लिए है. यानी उमंग एप, आरोग्‍य सेतु ऐप , कोविन ऐप या कोविन पोर्टल से स्‍पूतनिक वैक्‍सीन के लिए स्‍लॉट बुक कर सकते हैं. वैक्‍सीन स्पूतनिक के लिए स्‍लॉट बुकिंग बुधवार या उसके बाद शुरू हो सकती है.

ज्ञात जानकारी के अनुसार 995 से 1127 रुपये तक के रेंज में में यह निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी.निजी स्वास्थ केंद्र वैक्‍सीन स्पूतनिक की कीमत के अलावा 150 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में ले सकते हैं.स्पूतनिक वैक्‍सीन कोरोना माहामारी से बचने में 91.6 फीसद तक कारगर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button