मुंगेर

बिहार मुखिया संघ के द्वारा अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल एवं कार्यों का बहिष्कार

मुंगेर : संग्रामपुर – साहिल राज सिट्टू

प्रदेश मुखिया संघ के आवाहन प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम सरकार के द्वारा लगातार ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ पूरे बिहार के मुखिया में आक्रोश 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल एवं कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को प्रखंड मुखिया संघ संग्रामपुर के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने के उपरांत प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिनंदन यादव एवं जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। मुखिया संघ की जिला अध्यक्ष सारिका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा को अपने स्तर से चलाना चाहती है।

बड़ौनियाँ पंचायत के मुखिया वीर कुंवर ने कहां की पंचायत का मौलिक अधिकार मुखिया के हाथ में होता है। परंतु राज्य सरकार पंचायत में विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कार्य अपने स्तर से कार्य संपादित कर पंचायत एवं ग्राम सभा का उपेक्षा करने पर तुली हुई है। जिस पंचायत एवं गांव का सपना बापू ने देखा था उसे सरकार कुचलने का काम कर रही है। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के दूर मट्टा पंचायत के मुखिया सुबोध यादव, रामपुर पंचायत की खुशबू देवी, ददरी जाला पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल, मुखिया प्रतिनिधि,ललन सिंह, संतोष कुमार राय इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button