भागलपुर

एसडीओ के बॉडीगार्ड एवं शिक्षक में हाथापाई होने पर शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया ।।

महेशी पंचायत का निरक्षण करने एसडीओ धन्नजय कुमार पहुचे।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत का निरक्षण करने एसडीओ धन्नजय कुमार दल बल के साथ पहुचे।इस दौरान एसडीओ धन्नजय कुमार ने पंचायत मे चल रहे सरकार कि योजनाओं का स्थल जांच प्रडताल करते हुए सीओ शंभुशरण राय को आवश्यक निर्देश देते हुए सरकार कि योजनाओं का लाभ पंचायत के तमाम वासीयों को मिलने कि बात कही।

साथ ही मध्य विद्यालय हरिजन टोला महेश का स्कूल निरक्षण करने पहुचने पर स्कूल के शिक्षक मिथुन मंडल से एसडीओ के बॉडीगार्ड जीतेंद्र कुमार से पुछताछ के दौरान झडप होने पर मौके पर पहुचे एसडीओ धन्नजय कुमार ने मामला को शांत कराते हुए।शिक्षक मिथुन मंडल पिता राधेश्याम मंडल घर मोतीचक के रहनेवाले को हिरासत में लेते हुए सुलतानगंज पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। इस दौरान अंचल के तमाम कर्मचारी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button