Uncategorizedभागलपुर

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चली कई राउंड गोली

बिहपुर : बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोली फायरिंग की घटना हुई है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के कुंदन यादव गंभीर रूप से घायल हुए है। लत्तीपुर में मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर बिहपुर पुलिस मौके पर पहुचीं। जहां उन्होंने मारपीट की घटना के संदर्भ जानकारी ली। वहीं पुलिस ने मारपीट में घायल कुंदन यादव को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेज दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। मारपीट के दौरान गोली फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संदर्भ में किसी पक्ष से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लत्तीपुर के बबलू यादव एवं ठाकुर यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए। मारपीट की घटना के दौरान गोली भी फायरिंग की गई। मारपीट की घटना के दौरान गोली फायरिंग किए जाने से गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button