भागलपुरराजनीति

उपेंद्र कुशवाहा का बिहार यात्रा कार्यक्रम में JDU कार्यकर्ता ने किया स्वागत।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह विधान पार्षद माननीय उपेंद्र कुशवाहा का बिहार यात्रा कार्यक्रम के क्रम में 2 अगस्त को भागलपुर विक्रमशिला सेतु के समीप भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष श्री पंचम श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

IMG 20210801 220538

उसके बाद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी गोराडीह सनहौला घोघा कहलगांव के रास्ते मथुरापुर ग्राम निवासी स्वर्गीय मनोज जयसवाल जी जिनका करोना बीमारी मैं निर्धन हो गया था। उनके परिवार से मिले एवं उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिए। रास्ता में जगह-जगह पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कहलगांव टाउन हॉल में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भी उपेंद्र कुशवाहा जी ने संबोधित किया। उसके बाद माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी भागलपुर बुढ़ानाथ निवासी नंदकिशोर हरि जी के आवास पर गए। बिहार यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजना को घर-घर तक पहुंचाना मुख्य उद्देश था। इस कार्यक्रम में नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह महानगर संगठन प्रभारी ओम भास्कर जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता जी, स्वर्ण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक चौहान जी, जिला प्रवक्ता राकेश ओझा, प्रदेश सचिव हिमांशु पटेल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य चिंटू दत्ता, रवि कुमार, संजय राम, बालकिशन मोहर, प्रमोद यादव, मिथिलेश चंद्रवंशी, बिंदु देवी, रवि शेखर भारद्वाज, चंदन कर्ण, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button