विधवा महिला से दो वर्ष तक किया यौन शोषण, शादी से मुकरा युवक घर से हुआ फरार

आवेंदन देने के बावजूद नही हुई कोई कार्यवाई

न्याय के लिए दर दर भटक रही पीड़ित महिला

नवगछिया। पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी व बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बिहपुर थाना व नवगछिया महिला थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराई है। दिए गए आवेंदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि वह तीन बच्चों की मां है। 2020 में पति के बीमारी से मृत्यु के बाद मजदूरी कर तीनो बच्चों का पेट भर रही थी। इसी बीच बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडीह गांव निवासी सरबोध कुमार महतो पिता चरित्र महतो ने बार-बार विरोध करने के बावजूद प्रेम प्रसंग करने व शादी करने की बात कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार कर दिया और यह बात पूरे समाज मे फैल गई। जिसके बाद सरबोध ने शादी करने की बात कही थी लेकिन आजतक सरबोध मेरा यौन शोषण करता रहा और अब शादी नही कर रहा है। वह घर से फरार हो गया।

img 20240207 0903082717350910541604457

बीते दिनों अचानक सरबोध ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। औऱ कहा जाओ तुमको अब नही रखूंगा। उसके साथ उसका पिता चरित्र महतो और भाई अमित महतो ने भी लात घुसा से घसीट घसीट कर बहुत मारा। वही पीड़ित महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर जब तीन फरवरी को स्थानीय बिहपुर थाना में आवेंदन दिया ग़या। तो बिहपुर पुलिस द्वारा सरबोध महतो को थाना लाया गया जहां उसके साथ मेरा तस्वीर पुलिस द्वारा मोबाईल में लिया गया साथ ही चार गवाह के समक्ष सरबोध ने कहा कि वह उससे शादी करेगा लेकिन तीन फरवरी की शाम को ही वह घर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद चार फरवरी को पीड़िता महिला थाना नवगछिया पहुंची लेकिन वहां भी महिला को निराश ही होना पड़ा। कोई कार्यवाई जांच नही हुई। इधर महिला न्याय के लिए दरदर भटक रही है। पीड़ित महिला ने नवगछिया एसपी से इस मामले में जांचोपरांत अभियुक्त पर उचित कानूनी कार्यवाई की गुहार लगाई है। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा, आवेंदन नही मिला है आवेंदन मिलने पर जांचोपरांत अभियुक्त पर कार्यवाई होगी।

Leave a Comment