पत्नी ने डॉक्टर पति को महिला मित्र के साथ पकड़ा, रातभर चला हंगामा

1778150320523

मंदसौर में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक डॉक्टर को उसकी पत्नी ने कथित प्रेमिका के साथ कमरे में पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी प्रैक्टिसिंग डॉक्टर जुल्फीकार शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में एक महिला के साथ ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने घर से निकलते समय पत्नी को जन्मदिन समारोह में जाने की बात कही थी। इसी बीच पत्नी को पति की गतिविधियों पर संदेह हुआ और वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई।
आधी रात को पत्नी ने होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही कमरे में मौजूद महिला को देखकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी और उसके परिजनों ने डॉक्टर तथा महिला के साथ मारपीट और तीखी बहस की। होटल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
शोर-शराबा सुनकर होटल कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
घटना के बाद यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा, जबकि वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *