भागलपुर

आरोग्य रक्षक अभियान को सफल बनाने के लिए अभाविप ने लगाया जोर, छात्रा कार्यकर्ताएं भी उतरी मैदान में

आरोग्य रक्षक अभियान को सफल बनाने के लिए अभाविप ने लगाया जोर, छात्रा कार्यकर्ताएं भी उतरी मैदान में

रवींद्रनाथ ठाकुर। नवगछिया ।कोरोना महामारी के दौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोग्य रक्षक अभियान उनके राष्ट्र प्रेम को दर्शाता है, लगातार चार दिनों से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नवगछिया के हर गांव में स्क्रीनिंग , सैनेटाईजेशन एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच करने में लगे हुए हैं। इन चार दिनों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगभग 2500 से अधिक लोगों की जांच कर ली है। कार्यक्रम प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें इसलिए हमारी टीम और बढ़ाई गई है, आज से एबीवीपी की 6 टीमें एक साथ अलग अलग स्थानों पर काम करेगी। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि इस अभियान में छात्राओं ने पहले दिन से ही बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, किन्तु आज से छात्राओं कि दो अलग टीम ने छात्रा सह प्रमुख अनुप्रिया एवं कोमल राज के नेतृत्व में काम करना शुरू किया है। अभियान के चौथे दिन अभाविप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीपुर, चैती दुर्गा मंदिर परिसर के मुहल्ले, स्टेशन परिसर एवं नया टोला में कार्यक्रम चलाया। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने बताया कि एबीवीपी नवगछिया के सभी कार्यकर्ता पूरे मन से अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।ग्रामीण युवाओं और छात्रों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। चौथे दिन अभियान में ब्यूटी कुमारी, निकिता सिंह, राहुल गुप्ता, विश्वजीत चौधरी, विक्की मिश्रा, कोमल राज, विश्वास वैभव, अभिषेक गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button