इथेनॉल उद्योग तीन महीने के अंदर नहीं लगा तो होगा बड़ा आंदोलन : अरुण यादव ।। INQUILABINDIA

उद्योग लगाने के नाम पर जमीन निरीक्षण कर जनता को BJP नेता बेवकूफ बना रहे हैं ।।
नवगछिया।। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नवगछिया, बिहपुर इलाके में तीन महीने के अंदर अगर इथेनॉल उद्योग और मक्का,केला,लीची आधारित उद्योग नहीं स्थापित हुआ तो एनडीए सरकार के विरुद्ध राजद बड़ा आंदोलन करेगा। 16 वर्षो से एनडीए नेताओ की जुमलेबाजी से क्षेत्र की जनता का कान पक चुका है। भाजपा नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरा से जनता अवगत हो हो चुकी है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और अन्य सत्तापक्ष के नेता पिछले 15 वर्षों से नवगछिया,बिहपुर इलाके में फ्रूट व फूड प्रोसेसिंग यूनिट और केला,लीची,सब्जियों को रखने के लिए शीतगृह की स्थापना की बात कर रहे। लेकिन अभी तक एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लग पाया है। भाजपा के नेता जनता को बेवकूफ बनाने और सुर्खियों में बने रहने के लिए उद्योग स्थापित करने के नाम पर जमीन निरीक्षण का ढोंग करते रहते है।
यादव ने कहा कि एनडीए की केंद्र और राज्य में सरकार है सरकार में बैठे लोगों की नीति और नियत साफ रहता तो मुजफ्फरपुर,सुपौल और बेगूसराय में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग ने रुपयों का निवेश जिस प्रकार किया उसी प्रकार नवगछिया बिहपुर इलाके में भी उद्योग स्थापित करने के लिए रुपयों का निवेश हो गया रहता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।



