उत्तरप्रदेश

जल निकासी नहीं पट्टी सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बना तालाब

बारिश के चलते पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिसर पानी से तलाब जैसा हो गया। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। इससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पट्टी में सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल निकासी के लिए बनी नाली की साफ सफाई ना होने की वजह से अस्पताल परिसर में चारों तरफ पानी भर गया। पूरे दिन पानी भरा रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ नीरज सिंह ने बताया कि कई बार नगर पंचायत के ईओ को पत्र लिखा गया है। लेकिन नाली की साफ सफाई नहीं हो पाई इसके चलते यहां बरसात में जलजमाव हो जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button