भागलपुर

टिकाऊ खेती खुशहाल किसान’ विषय पर जदयू का वर्चुअल सम्मेलन

‘टिकाऊ खेती खुशहाल किसान’ विषय पर जदयू का वर्चुअल सम्मेलन

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।जनता दल यूनाइटेड पार्टी विभिन्न मुद्दों पर अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता को जागरूक करने के लिए लगातार वर्चुअल सम्मेलन कर रही है. इस कड़ी में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर 4 जूलाई को दिन के 11 बजे “टिकाऊ खेती और खुशहाल किसान” विषय पर राज्य स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि इस वर्चुअल सम्मेलन का मकसद किसानों को वर्तमान चुनौतियों के बीच अधिक समर्थ और खुशहाल बनाने तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है. वर्चुअल सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कई कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, सभी जिलाध्यक्ष, सभी मुख्य जिला प्रवक्ता, सभी लोकसभा प्रभारी, सभी विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष जूम एप्प के माध्यम से सम्मेलन में शामिल होंगे. इस वर्चुअल सम्मेलन को पार्टी के फेसबुक पेज @jduonline, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह के फेसबुक पेज @Rcpsinghoffice और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के फेसबुक पेज @UmeshsinghkushwahaJDU पर भी लाईव देखा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button