खगड़ियाबिहार

देर रात सोए अवस्था में ही लगी आग में चार घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 दूधैला में रविवार देर रात अचानक आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गया । सौभाग्य वश इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना अब तक नहीं मिली है। लेकिन इस घटना में एक मवेशी की झुलसने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई जा रही है और करीबन 4 लाख से अधिक की संपत्तियों के नुकसान की आशंका स्थानीय लोगों द्वारा जताई जा रही है । बताते चलें कि इधर भीषण अग्निकांड में दयानंद ठाकुर, परमानंद ठाकुर, गुड्डू कुमार और राकेश कुमार के घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। जिसके कारण उक्त लिखित इन चारों के घरों में सन्नाटा का माहौल बना हुआ है।

IMG 20220117 WA0013

वहीं बेसहारों व मजबूर पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए पंचायत की मुखिया संजना देवी द्वारा मामले की जानकारी परबत्ता सीओ अंशु प्रसुन को दी गई। जिसके तुरंत बाद सीओ ने परिजनों की नुकसान के आकलन का निर्देश हल्का कर्मचारी को दी । स्थानीय लोगों द्वारा बताई जा रही है कि जिस समय आग लगी उस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, कि अचानक आग की लपटें देख जब लोगों ने आवाज लगाई तो आसपास के ग्रामीणों ने आव देखा ना ताव और फौरन आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों के मदद के बदौलत लगी आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक में लगी आग पर काबू पाया गया तब तक में चार घर जलकर राख हो चुका था। अंततः इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार ने बताया कि तत्काल अग्नि पीड़ितों को खाने की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। आशा और पुर्ण विश्वास दिलाता हूं कि अग्नि पीड़ितों को जल्द से जल्द प्रशासन के द्वारा उचित मुआवजा दिलवाने की कोशिश रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button