बिहार

फॉरेस्ट विभाग एवं पुलिस प्रशासन के ऊपर असामाजिक उपद्रवियों द्वारा हमला

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के अन्तर्गत बिहपुर प्रखंड के बभंगामा में फॉरेस्ट विभाग ने गुप्त सूचना पर कई आरा मिलों पर छापेमारी की छापेमारी में रमनी चौधरी एवं अधिक लाल सिंह के आरा मिल पर छापेमारी हुई, इसी बीच फॉरेस्ट विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में दोनों आरमिलो पर जेसीबी से मिल उखाड़ने एवं अन्य विभागीय कार्रवाई में स्थानीय असामाजिक उपद्रवियों द्वारा फॉरेस्ट अधिकारियों एवं पुलिस पर पथराव किया गया जिसमें कई गाड़ी छतिग्रस्त हो गया, मामला उलझता देख जिला वनाधिकारी के साथ प्रशासन कुछ देर के लिए पीछे हट गई ।।

कुछ देर बाद ही प्रशासन पूरी सख़्ती के साथ घटना स्थल पर पहुंची और उपद्रवियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में दिखी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button