भागलपुर

मशरूम बीज उत्पादन के लिए खुशबू हुई सम्मानित ।। Inquilabindia

अचार,मशरूम पाउडर आदि बनाने के साथ बिना लैब का मशरूम बीज उत्पादन करने के लिए प्रखंड के सोनवर्षा झलाड़ी टोला निवासी किसान खुश्बू देवी काे प्रखंड प्रमुख रीमा देवी द्वारा रविवार को बिहपुर दक्षिण पंचायत झलाड़ी टोला में आयोजित कार्यकम सह संजीविनी महिला हित समूह की बैठक में अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रमुख रीमा देवी ने कहा कि खुश्बू देवी जैसी महिला किसान ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।किसान खुश्बू देवी आत्मा द्वारा प्रखंडस्तर पर किसानों के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में किसानों को प्रशिक्षण भी देती हैं।बता दें कि इनको बीते आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय,सबौर द्वारा ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया था।वहीं इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने महिला किसान खुश्बू देवी के पति सर्वेश कुमार जो खुद भी मास्टर ट्रेनर उन्हें भी अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर सरपंच रेखा देवी,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा,प्रखंड लेखापाल धीरज प्रसाद समेत विरेंद्र चोपड़ा,राजेश कुमार,बंटी शिवजीत आदि समेत संजीविनी महिला हित समूह समेत अन्य समूहों की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति थी।इस मौके पर महिलाओं को मशरूम उप्तादन कर स्वरोजगारी बनकर स्वाबलंबी बनने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button