भागलपुर

लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध पर होगा रीवर एज प्रोटेक्शन वर्क


बिहपुर व खरीक प्रखंड के दर्जनों गांवों को गंगा के जलप्रलय से बचाने वाले लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध पर रीवर एज प्रोटेक्शन वर्क होगा।इस कार्य को लेकर तटबंध समीपवर्ती ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्य शुरू करने के सोमवार को बिहपुर दक्षिण सोनवर्षा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड के द्वारा भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,नवगछिया के निगरानी में यहां लगभग एक करोड़,72लाख,52 हजार रूपया की लागत से रीवर एज प्रोटेक्शन वर्क एवं स्लो प्रोटेक्शन वर्क होगा।इस कार्य के शुरू होने से बिहपुर व खरीक प्रखंड के दर्जनों गांवों में खुशी के साथ राहत की लहर दौड़ गई है।भूमिपूजन के मौके पर शिवशंकर चौधरी,मुन्नी राय,भोला कुंवर,अंकित चौधरी,विकेश कुमार,रूपेश कुमार व पिंटू कुमार आदि समेत अन्य कई गांवों के लोग मौजूद थे।सबों ने बीते कार्य की तरह तटबंध होने वाले इस कार्य के सफलता की कामना करते हुए गंगा मैया का अपने दोनों हाथ उठाकर जयकारा भी लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button