सुलतनगंज के गनगनियां फतेहपुर मे ग्रामीणों ने वैक्सीन लेने से किया इंकार।।।

IMG 20210528 WA0067
[espro-slider id=5813]

गाँवो में गलत अफवाह के कारण वैक्सीन लेने पर किया इंकार।।।

भागलपुर सुल्तानगंज के गनगनिया पंचायत स्थित फतेहपुर गांव में कोरोना वैक्सीन लेने के लिए ग्रामीणों ने किया इंकार । गांव मे कई तरह की अफवाहे , इसको लेकर गुरुवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुचने पर ग्रामीणों को काफी समझने बुझाने के बाबजूद ग्रामीण वैक्सीन लेने से किया इंकार।। ग्रामीणों ने कहा कि वैक्सीन लेने से बुखार हो जाता है। कई ग्रामीणों ने कहा कि दावा कि वैक्सीन लेने के बाद मौत हो जाती हैं। इस लिए कोई भी ग्रामीण व्यक्ति यह वैक्सीन लेने को तैयार नहीं था। यह सब सुनकर परेशान आशा सेविका सहित अन्य कर्मियों ने सारी जानकारी हेल्थ मैनेजर को दी एकाद लोग तैयार हुए ,तो उन्हें भी वैक्सीन लेने में भी परेशानी हुई।बिना 10 की संख्या हुए वैक्सीन का वायल नहीं खुल सकता है। टीम के समझाने के बाद कोई असर नहीं हो रहा था। वही पर ग्रामीण कह रहा था कि आप लोग लाख समझाइएगा तब पर भी नहीं लेंगे हम वैक्सीन । हेल्थ कर्मियों को राम सूरत यादव ने कहा कि वह वैक्सीन किसी भी कीमत पर नहीं लेंगे पूछे जाने पर बताते हैं कि वैक्सीन लेने वाले कई लोगों की मौत पंचायत में हो गई है, आप लोग लाख समझाइएगा तब पर भी नहीं लेंगे हम लोग वैक्सीन। वही हेल्थ कर्मी ने समझाया कि यह सब अफवाह है । कुछ ग्रामीणों ने आधार कार्ड नहीं होने का बहाना बनाया, तो किसी ने कहा कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है। स्वास्थ्य प्रबंधक सहित पूरी टीम काफी देर तक समझाने में लगी रही पर लोग नहीं माने ग्रामीण उदय कुमार, मनीष तीवारी, साको देवी, अनिता कुमारी ,आदि ने बहाना बनाकर वैक्सीन लेने से मना कर दिया। हेल्थ कर्मियों का कहना था कि जनप्रतिनिधि और स्थानीय है वह ग्रामीणों को जागरूक करने में सहयोग करें । काफी समझाने के बाद लगभग 10 लोग वैक्सीन लेने को तैयार हुए। और उनको वैक्सीन दी गई । टीम में स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार के साथ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज्योति कुमार जीविका के परियोजना प्रबंधक नीतीश कुमार, केयर इंडिया के शंभू कुमार, यूनिसेफ के राकेश कुमार, रमेश कुमार आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी मौजूद थे।इस मामले मे विधायक : डॉ ललित नारायण मंडल ने कहा कि
वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण आगे नहीं आते हैं, ग्रामीणों में कई तरह की अफवाह की बातें हैं। हेल्थ कर्मी समझाते हैं, पर समस्या का निदान कैसे हो सकता है। इस पर विचार करने की जरूरत है ।विभिन्न स्तर से जागरूक करने की जरूरत है विधानसभा अध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक में सारी जानकारी दी गई इसके लिए ग्रामीणों को बढचढ वैक्सीन लेने की जरूरत है जिससे कोरोना महामारी से ग्रामीण बच सके ।गांव के मुखिया : ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर पूरे पंचायत में प्रचार-प्रसार कराया गया है ।लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ।लेकिन लोग वैक्सीन लेने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं ।लेकिन ग्रामीणों को वैक्सीन बढचढ कर हिस्सा लेने की जरूरत हैं जिससे कोरोना महामारी से ग्रामीण बच सकेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *