Uncategorized

सुल्तानगंज के कासीमपुर गाँव गांव के ही दबंगों द्वारा घर मे घुस कर एक ही परिवार के चार लोगों को किया जख्मी ,मायागंज रेफर ।

सुल्तानगंज के कासीमपुर गाँव गांव के ही दबंगों द्वारा घर मे घुस कर एक ही परिवार के चार लोगों को किया जख्मी ,मायागंज रेफर ।
भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कासीमपुर गाँव मे गुरुवार की शाम सात बजे गाँव के ही दबंगों द्वारा बाय जबरन घर मे घुस कर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जो एक ही परिवार के चार सदस्य मोहम्मद संजूर, मोहम्मद मिकाइल, आरिफ खातून , सर्बरी खातून गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मोहम्म इजराइल ने बताया कि कल शाम सात बजे मोहम्मद फैयाज गांव में बहुत तीब्र गति से मोटरसाइकिल चला रहा था , जो कि उसे हमलोग धीरे से बाइक चलाने को कहा और समझाया जा रहा था। लेकिन वह इसपर भरक कर दबंगई दिखाकर गाली गलौज कर अभद्र व्यबहार करने लगा। उसके बाद गांव के ही दबंग प्रविर्ती के लोग जिसका नाम मोहम्मद फैयाज , मोहम्मद रुस्तम पिता मोहम्मद रईस तथा तीन अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर नशे की हालत में सोची समझी साजिश के तौर पर शाम के करीब सात बजे मेरे घर मे घुस कर मेरे परिवार वालो को मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। जिसके बाद किसी तरह चीखते चिल्लाते वहाँ से भागकर स्थानीय थाना पहुचकर न्याय की गुहार लगाई। और इसी तरह कई बार मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है । इस दौरान स्थानीय पुलिस ने घायलों को सुल्तानगंज रेफरल में निजी उपचार करने के लिए भेज दिया गया।डॉ.ने घायल को गम्भीर हालात देख मायागंज रेफरल कर दिया।वही स्थानीय पुलिस घाटना की छानबिन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button