बिहार

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, 17 वर्षीय आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने स्कूल के पास दो किशोरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 17 वर्षीय आदित्य कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फायरिंग करते मौके से फरार हो गए।

घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 24 स्थित निपनियां मध्य विद्यालय के समीप की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों किशोर स्कूल के पास खड़े थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने अचानक उन पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत निवासी अमित कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल सतीश कुमार तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक पंचायत का रहने वाला है।

दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सतीश का इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर एसपी मनीष और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों और अपराधियों की पहचान का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button