बिहार

सीवान में दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव

सीवान। बड़हरिया मदरसे के दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवारों से मिलने बड़हरिया पहुंचे। उन्होंने दोनों मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली बाजार स्थित मदरसे के पांच छात्र चंदा इकट्ठा करने गोपालगंज गए थे। लौटने के दौरान थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास उनका ई-रिक्शा खराब हो गया। इसी दौरान दो छात्र मोहम्मद जैद शहीदी और अशरफ अली लापता हो गए।

काफी खोजबीन के बाद 25 नवंबर की शाम जैद का शव बंगरा पांडेय टोला के पास पोखरे से बरामद हुआ। वहीं, 26 नवंबर की सुबह अशरफ का शव हरपुर और बंगरा के बीच चंवर में चिमनी के पास मिला।

दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस, एफएसएल और एसडीआरएफ की टीम जांच में जुटी है। ड्रोन की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button