मुंगेर

भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की लगी भीड़

मुंगेर : तारापुर/असरगंज/हवेली खड़गपुर – साहिल राज ‘सिट्टू’

24 साल बाद सावन सोमवार के दिन नाग पंचमी

नागपंचमी के अवसर पर अधिकांश घरों में नाग देवता की पूजा की गई। धान का लावा एवं गुड़ मिश्रित दूध का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर पाठा की बलि चढ़ाई गई। छत्रहार पंचायत के विषहरी स्थान मंदिर में सौ से अधिक पाठा की बलि प्रशासनिक देखरेख में इस वर्ष कराया गया। वहीं, असरगंज में विभिन्न विषहरी मंदिरों में नागपंचमी उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं अपने-अपने घरों में नाग देवता की पूजा अर्चना की तथा मन्नतें मांगी। नाग देवता को फल, दूध आदि का भोग लगाया। सभी लोगों ने नाग देवता की पूजा की। तत्पश्चात भोजन ग्रहण किया। उधर, गंगटा मोड़ में भी नागपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने स्थानीय विषहरी स्थान में पूजा अर्चना की एवं नाग देवता पर दूध, लावा चढ़ाया। इस अवसर पर नगर पंचायत हवेली खड़गपुर स्थित विषहरी स्थान में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button