साहित्य

ABVP के आयाम राष्ट्रीय कला मंच नवगछिया के द्वारा ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।।

रवींद्रनाथ ठाकुर ।अभाविप के आयाम राष्ट्रीय कला मंच नवगछिया के द्वारा ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पेंटिंग का थीम पर्यावरण संरक्षण है। छात्र- छात्राएं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता से संबंधी पेंटिंग के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 01-06-2021 से 03-06-2021 तक व्हाट्सएप नंबर 8252059756 पर पेंटिंग की फोटो , अपने नाम और क्लास के साथ भेजनी है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। वहीं अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button