पटना

फ्रेंडशिप कप पिकलबॉल आज से पटना में

बिहार दिवस के अवसर पर फ्रेंडशिप कप पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज (22 मार्च) से बी.एन. पिकलबॉल एकेडमी,रामनगरी आशियाना रोड,पटना में किया जायेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु बीएन पिकलबॉल क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय कुमार व संघ के कोषाध्यक्ष आनंद सिंह के देखरेख में तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में ओपन, 30 प्लस आयु वर्ग और 40 वर्ष तक आयु वर्ग के पुरुष और महिला के एकल, युगल और मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन अपराहन 4 बजे अधिवक्ता रामरंजन सिंह ,बीएन क्लब के प्रबंधक सत्यम कुमार, बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर करेंगे।यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button