भागलपुर

सांप डसने से एक वृद्ध की मौत।। InquilabIndia

सांप डसने से एक वृद्ध की मौत।। InquilabIndia

सुल्तानगंज प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र मिर्जापुर वार्ड नंबर 7 में अर्जुन तांती उम्र 70 वर्ष की सोए अवस्था में सर्प काट लिया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई ।घटना देर रात की बताई जा रही है। बता दें कि इसे 1 पुत्र तथा तीन पुत्री है सभी लोग जयपुर में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं । 3 माह पूर्व इस की पत्नी का देहांत हो गया था ।उसके देहांत में भी उसका इकलौता पुत्र बलराम तांती नहीं आया ।बलराम तांती का बड़ा पुत्र आनंद कुमार जिसका उम्र महज 12 वर्ष है। अपने दादा दादी के साथ ही रहता था ।पिता के नहीं आने पर इस मासूम ने गांव में चंदा कर अपने दादी की अंतिम संस्कार किया। और आज अपने दादा का भी अंतिम संस्कार चंदा कर के कर रहा है ।ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि घटना के बाद इसकी सूचना फोन पर बलराम तांती को दिया गया ।बलराम तांती द्वारा बोला गया कि इससे हमें कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि आनंद कुमार का उम्र मात्र 12 वर्ष है। इतने कम उम्र में मासूम बच्चे द्वारा गांव में चंदा कर अपने दादा का अंतिम संस्कार किया जा रहा है ।जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button