भागलपुर

कुणाल गुप्ता बने भाजयुमो नवगछिया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नवगछिया | भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कुणाल गुप्ता को नवगछिया का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कुणाल के मनोनयन की घोषणा होते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर कार्यकर्ताओं की बैठकों तक बधाइयों का सिलसिला जारी है।

पार्टी के समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता रहे कुणाल गुप्ता इससे पहले भी संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे गजाधर भगत कॉलेज के अध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कटिहार जिला के सह प्रभारी, व्यापार प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य और भाजपा जिला कार्यसमिति के प्रभावशाली कार्यकर्ता रह चुके हैं।

संगठन के बाहर भी उनकी सशक्त उपस्थिति रही है — वे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच’ के कोषाध्यक्ष और ‘युवा बिहार सर्व वैश्य एकता महासभा’ के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज और युवाओं के हित में लगातार सक्रिय रहे हैं।

उनके जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित बासुकी मंडल, राकेश ठाकुर, दीपक भगत, अजय सिंह कुशवाहा, पंकज गुप्ता, संदीप गुप्ता, धीरज सिंह, सज्जन भारद्वाज, कुमार गौरव, नंदनी सरकार और प्रवीण भगत जैसे कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में नवगछिया भाजयुमो एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा

यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button