श्रवण आकाश कौन है? | Shrawan Aakash Biography in Hindi
श्रवण आकाश एक स्वतंत्र व बेबाक भारतीय पत्रकार हैं, जो सोशल मीडिया (YouTube, Facebook) पर अपनी निडर पत्रकारिता के कारण काफी लोकप्रिय हैं। वे सरकार, प्रशासन और नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता के शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते हैं। अपनी ईमानदार और क्रांतिकारी पत्रकारिता के कारण उन्हें “सन ऑफ खगड़िया” और क्राइम रिपोर्टर के नाम से भी जाना जाता है।
श्रवण आकाश का जीवन परिचय (Shrawan Aakash Biography)
पूरा नाम: श्रवण कुमार उर्फ आकाश
जन्म तिथि: 4 फरवरी 1998
जन्म स्थान: डुमरिया बुजुर्ग, परबत्ता, खगड़िया, बिहार
पिता का नाम: श्री सच्चिदानंद चौधरी (किसान)
माता का नाम: बीणा देवी (गृहणी)
भाई: बड़े भाई – व्यवसायी (परबत्ता बाजार में ऊं श्रीं बालाजी रेडिमेड गारमेंट के मालिक)
जाति: भुमिहार (सामान्य वर्ग)
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
उम्र (2025 में): 27 वर्ष
शिक्षा (Shrawan Aakash Education)
प्रारंभिक पढ़ाई गाँव से पूरी की।
मैट्रिक (2012): बिहार बोर्ड से फर्स्ट डिवीजन।
इंटरमीडिएट (2014): एम. आर. डी. इंटर कॉलेज, मैघौल, बेगुसराय (फर्स्ट डिवीजन)।
स्नातकोत्तर: आर. सी. एस. एस. कॉलेज, बिहट, बेगुसराय से फर्स्ट डिवीजन। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने महसूस किया कि वह सरकारी नौकरी के लिए नहीं बने हैं, बल्कि समाज की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए पैदा हुए हैं।

करियर (Shrawan Aakash Career)
प्रारंभिक दिनों में मजदूरी, सिक्योरिटी गार्ड, प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के रूप में काम किया। हरियाणा स्थित Richa global export Pvt Ltd company में Measurement chekar से Quility assitent manejar में भी काम कर चुके है।
मुख्य पेशा: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी।
2013 में Badalta Khagaria नामक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल की शुरुआत की।
स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से सरकारी गड़बड़ियां, भ्रष्टाचार, अपराध और समाज के मुद्दों को उजागर किया।
कोविड-19 काल में फर्जीवाड़ों और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियों को उजागर कर बड़े प्रशासनिक कदम उठवाए।
मुख्य पहचान (Identity)
पत्रकार: स्वतंत्र व क्रांतिकारी पत्रकार
यूट्यूब/फेसबुक चैनल: Badalta Khagaria, Shrawan Aakash,
प्रसिद्धियां मिली:- SDF News Live, Inqlab India, Taza TV, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, पब्लिक एप्स
विशेष पहचान: भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ निडर आवाज

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q. श्रवण आकाश कौन है?
👉 श्रवण आकाश बिहार के खगड़िया जिले के एक स्वतंत्र पत्रकार हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी निडर पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध हैं।
Q. श्रवण आकाश की उम्र कितनी है?
👉 27 साल (जन्म: 4 फरवरी 1998)।
Q. श्रवण आकाश कहाँ से हैं?
👉 डुमरिया बुजुर्ग, परबत्ता, खगड़िया (बिहार)।
Q. श्रवण आकाश का न्यूज चैनल कौन सा है?
👉 Badalta Khagaria (यूट्यूब व फेसबुक पर)।

