भागलपुर

अशोक सिंह शिक्षा और हिमांशु बने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप और व्यवसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार नेपानी ने जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस बाबत नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह को पुनः शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं पार्टी के युवा नेता हिमांशु भगत को पुनः व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, सुबोध साह, मुन्ना भगत, अखिलेश सिंह निषाद, रंजीत मंडल, प्रिंस पटेल, मुरारी मंडल, साकेत बिहारी, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, शिवशंकर चौधरी, भवेश यादव, ज्ञानसक सिंह, शाहिद रजा, त्रिपुरारी कुमार भारती, नवीन कुमार निश्चल, फैयाज राणा, नीतीश कुमार निराला, अमन कुमार आनंद आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button