भागलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन जागरूकता अभीयान चलाए।।

भागलपुर सुलतानगंज मे भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्म दिवस के अवसर पर महिला अस्पताल सुल्तानगंज के मुक्त टीका केंद्र पर सेवा और समर्पण दिवस के रूप में जागरूकता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को मनाया गया ,। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी ने बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के संवैधानिक पद पर 20 वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 20 दिवसीय कार्यक्रम जिसमें कोरोनावायरस को प्रोत्साहन, वृक्षारोपण ,पॉलिथीन मुक्त शहर, किसान सम्मान निधि ,स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आजादी के अमृत महोत्सव के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम सेवा और समर्पण के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 20 दिन तक चलाया जाएगा । आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एनडीए संयोजक श्री अरुण चौधरी व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी जिला महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ अलका चौधरी नगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन कुमार किसान मोर्चा के अध्यक्ष दयानंद मोदी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना देवी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल शाह, कपिल कांत ,भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ,नगर महामंत्री शैलेश कुमार, नगर मंत्री धर्मवीर गुप्ता, विजय कुशवाहा नवल किशोर तांती, विजय बिंद, लक्ष्मी देवी, मिथिलेश झा, आनंद राज आदि अनेक कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button