बिहार

सृजन घोटाला मामले में बीजेपी नेता की पत्नी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

अरबों रुपये के सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई। बीजेपी नेता रहे विपिन शर्मा की पत्नी रुबी देवी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना एयरपोर्ट से दबोचा गया। उसके साथ ही सीए पुर्णेंदु को भी पकड़ा गया है।

कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। हालांकि, सृजन की किंगपिन रहे मनोरमा देवी के पुत्र अमित और पुत्रवधु रजनी प्रिया अब भी फरार हैं। चर्चा है कि वे लोग नेपाल में अंडरग्राउंड हैं।


दरअसल, सृजन घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को रजनी प्रिया, पुर्णेंदु कुमार, सतीश कुमार झा, सीमा देवी, रूबी कुमारी, जसीमा खातून, अर्पणा वर्मा और राजरानी वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इनमें घोटाले की किंगपिन रही मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया भी शामिल है। कल सीबीआई ने पहले पुर्णेंदु को पकड़ा, फिर विपिन शर्मा की पत्नी रूबी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।


बता दें कि जिस समय रूबी को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह एक अन्य व्यक्ति के साथ कोलकाता से फ्लाइट से पटना आई हुई थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलने ही वाली थी कि सीबीआई ने उसे दबोच लिया। पहले उसके स्वास्थ्य की जांच करायी गयी। इसके बाद उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। सूत्रों की मानें तो भागलपुर में सीबीआई ने विपिन शर्मा को बुलाकर पत्नी को सरेंडर करवाने को कहा था। रूबी सृजन महिला विकास सहयोग समिति में स्टाफ थी। ईडी ने पहले ही विपिन शर्मा और रूबी कुमारी से पूछताछ कर चुकी है। ईडी इस मामले में अभी जांच कर ही रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button