भागलपुर

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 170 फीट तक बिछाई गई लोहे की चादर

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर निर्माणाधीन बेली ब्रिज के कार्य में अब तेजी देखने को मिल रही है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार 20 मई को अपर महानिदेशक सीमा सड़क श्री जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में उल्लेखनीय गति आई है।

Vikramshila setu
Vikramshila setu

बताया गया कि महज एक दिन में बेली ब्रिज के करीब 170 फीट हिस्से में लोहे की चादर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया। निर्माण एजेंसियां लगातार दिन-रात काम में जुटी हैं ताकि जल्द से जल्द पुल पर आवागमन बहाल किया जा सके।

प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर आम लोगों को राहत दी जाएगी। विक्रमशिला सेतु पर चल रहे इस कार्य पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button