DRDO Recruitment 2023 : डीआरडीओ में शुरू हुई सरकारी बहाली, फटाफट भड़े फॉर्म….

DRDO Recruitment 2023 : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इंजीनियरिंग से डिग्री या डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये कुल 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित होने वाले युवाओं को मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जायेगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 मई 2023 निर्धारित की गयी है।

DRDO Recruitment 2023
DRDO Recruitment 2023

रिक्तियों का ब्योरा :

कुल पद -75
ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस – 50 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिसेस – 25

DRDO Recruitment 2023 : आवेदन योग्यता :

ग्रेजुएट अप्रेंटिस की शैक्षिक योग्यता : डीआरडीओ की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग की डिग्री संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

DRDO Recruitment 2023 : टैनीशियन अप्रेंटिसि के लिए योग्यता :

किसी बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए।

DRDO Recruitment 2023 : चयन प्रक्रिया :

डीआरडीओ की इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन संबंधित विषय की लिखि परीक्षा में मिले अंकों आधार पर होगा। इसके बाद चयन की फाइनल लिस्ट आरक्षित कैटेगरी वाइज तैयार होगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को डॉकुमेंट वेरीफिकेशन व ट्रेनिंग के लिए बुलाया जा सकता है।

DRDO Recruitment 2023 : ट्रेनिंग पीरियड:

चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की अप्रेंटिस ट्रेनिंग लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत नियुक्त किया जाएगा। 12 महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को इस सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आवेदन शर्तें , वेतनमान आदि की पूरी जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें।

 

                                                                                                    हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें :
व्हाट्सप्प ग्रुप के लिए यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम ग्रुप के लिए यहाँ क्लिक करें
फेसबुक पेज को लाइक करें यहाँ क्लिक करें
यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्विटर पर फॉलो करें यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment