भागलपुर

सुलतानगंज मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती धुमधाम से मनाए गए।।


भागलपुर सुलतानगंज मे भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती , कृष्णगढ़ स्थित पत्थर वाली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर पंडित जी के जीवन दर्शन पर बृहद रूप से विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की प्रेरणा ली ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार चौधरी, डॉ सुरेश मंडल, निर्मल शाह, व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष दयानंद मोदी, नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंघानियां, नगर महामंत्री शैलेश कुमार, राजेश कुमार चौधरी, विजय कुशवाहा, शंकर कुमार सिंह ,नवल किशोर ताती, सुमित कुमार, धर्मवीर गुप्ता ,सचिन कुमार गुप्ता के अलावा शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button