मुंगेर

प्रतिमा विसर्जन के साथ विषहरी पूजा संपन्न, मां की नम आंखों से दी बिदाई।

मुंगेर/असरगंज : साहिल राज ‘सिट्टू’

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विषहरी मंदिरों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की देर संध्या तक विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के विक्रमपुर विषहरी स्थान, असरगंज पुरानी बिहुला स्थान, नई बिहुला स्थान में स्थापित विषारी मां की प्रतिमा का विसर्जन जलालाबाद स्थित लाट पोखर में किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित विक्रमपुर विषहरी मां का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया। विसर्जन के दौरान मां के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण मां विषहरी के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था ।इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विसर्जन यात्रा लदौआ मोड़, कलाली मोड़ एवं मुख्य बाजार होते हुए राज बनेली दुर्गा स्थान जलालाबाद के प्रांगण पहुंचा। जहां मां का आरती किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा नम आंखों से लाट पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वही मासूमगंज स्थित मां विषहरि की प्रतिमा शुक्रवार की देर संध्या सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी में किया गया। शोभायात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल वैद्य पूर्व मुखिया ज्योति वैद्य, रामसेवक चौधरी ,अंजय सिंह, अजय यादव ,विष्णु देव यादव संजय चौहान संजय यादव, किसलय बिपिन यादव, पंकज पंजियायारा, संजय यादव, जितेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। सुरक्षा को लेकर असरगंज थाना के थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार,एएसआई सुशील कुमार एवं पुलिस बल सदल बल के साथ मुस्तैद थे।

इंक़लाब इंडिया भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज पोर्टल में से एक है। यहां आपको हर छोटी -बड़ी खबरों से रूबरू होने को मिलेगा। देश के प्रमुख शहर के साथ बिहार झारखंड के प्रत्येक जिलों से हमारी रिपोर्टिंग कार्य प्रगति पर है, अगर हमारे पोर्टल के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हो तो जल्द संपर्क करे +91 9547748796 आपकी सहायता करने में हमें गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button