Karj Mafi Yojana : चुनाव से पहले इन किसानों का ऋण होगा माफ, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ.

PM Awas Yojana 2023 1

Karj Mafi Yojana : जानकारी के लिए बता दें कि 8 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) से जुड़े 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया है.

Karj Mafi Yojana : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर राजनीतिक पार्टी किसानों को साधने में लगी हुई है। ऐसे में किसानों के लिए आए दिन कोई न कोई योजना की घोषणा की जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना कर्जमाफी योजना है जिसके तहत किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज में फंसे किसानों को राहत दी जा रही है। सरकार किसानों को तोहफा देते हुए बकाया कर्जों का बोझ कम करने करने जा रही है। इससे किसान इस कर्ज से मुक्त होकर बैंक से नया लोन लेने के लिए पात्र हो जाएंगे। सरकार की इस योजना से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

Karj Mafi Yojana – किन किसानों को मिल रहा है कर्जमाफी का लाभ :

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की ओर से अभी पन्ना जिले के किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 21 हजार किसानों को करीब 45 करोड़ से ज्यादा का ऋण माफ किया है।  मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने एक क्लिक कर किसानों के लिए कर्ज माफी के लिए राशि ट्रांसफर की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि 8 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) से जुड़े 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया है। इन किसानों के 2 लाख रुपए तक के लोन पर बकाया ब्याज की राशि 2 हजार 123 करोड़ रुपए माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी दी गई है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद इसे क्रियान्वित करके किसानों के ऋण ब्याज को माफ किया जा रहा है ताकि किसान सिर्फ मूलधन चुका कर कर्ज से मुक्त हो जाएं।

                                    Also Read….SBI ATM Franchise : स्टेट बैंक बांट रहीं हैं एटीएम फ्रेंचाइजी, हर महीने होगी 90 हजार तक कमाई.

Karj Mafi Yojana- कर्ज माफी योजना के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता :

कर्ज माफी योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार से हैं –

  • कर्जमाफी योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य के डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है।
  • इस योजना में केवल मध्यप्रदेश के किसानों की कर्जमाफी की जा रही है।
  • कर्जमाफी के लिए आवेदन करने के लिए किसान के पास केसीसी कार्ड होना जरूरी है।
  • कर्जमाफी योजना में राज्य के लघु व सीमांत किसानोंं को लाभ दिया जाएगा।
  • सरकारी सेवाओं जुड़े किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
Karj Mafi Yojana
Karj Mafi Yojana

ALso Read…Love Affairs : चाची पर आया भतीजे का दिल तो 2 साल तक चलता रहा ‘खेल’, चाचा को पता चला तो करा दी शादी।

Karj Mafi Yojana- किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023, कैसे देखें…..

राज्य के जो किसान, कर्ज माफी लिस्ट 2023 देखना चाहते हैं, उसमें अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो वे उन्हें नीचे दी गई कर्ज माफी लिस्ट 2023 में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको कर्ज माफी लिस्ट 2023 को डाउनलोड करना होगा, इसका तरीका हम यहां दे रहे हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर मैन्यू बार पर क्लिक करना होगा।
  • नया टैब ओपन हो जाएगा, जहां पर आपको किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 पर जाना होगा।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई जानकारी भरें
  • इसके बाद आगे बढ़े, यहां आपको पीडीएफ के रूप में लिस्ट विवरण उपलब्ध हो जाएगा, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अब इस लिस्ट को आप डाउनलोड कर लें।
  • इस तरह आप कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे।
Karj Mafi Yojana
Karj Mafi Yojana
                                                                                                 हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें :
                                                                                            व्हाट्सप्प ग्रुप के लिए यहाँ क्लिक करें
                                                                                         टेलीग्राम ग्रुप के लिए यहाँ क्लिक करें
                                                                                             फेसबुक पेज को लाइक करें यहाँ क्लिक करें
                                                                              यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब के लिए यहाँ क्लिक करें
                                                                                                      ट्विटर पर फॉलो करें यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment