नीतीश 9 को जाएंगे ओडिशा नवीन पटनायक से मिलेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विपक्षी गोलबंदी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मई को ओडिशा जाएंगे।

वहां अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों के अनुसार नीतीश कुमार और नवीन पटनायक की दोपहर करीब 12 बजे ‘नवीन निवास’ में होगी।

पहले 5 मई को ही नवीन पटनायक से श्री कुमार की मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन यह न हो सकी।

ओडिशा यात्रा में नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादवहोंगे। एक-दो मंत्री और वरिष्ठ सहयोगी भी रहेंगे।

यात्रा एक दिनी होगी। नीतीश कुमार इससे पहले राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल,ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और सीताराम येचुरी व डी राजा से मिल चुके हैं।

Leave a Comment