भागलपुर

मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।।

मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।।

नवगछिया। रंगरा भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन वर्ग प्रथम से पंचम तक के छात्रों के बीच किया गया। ओपन थीम के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सोनाक्षी आर्या, रितिका कुमारी, शिवानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, रानी कुमारी, रेशम कुमारी, प्रियांशु कुमार, रिशु राज, सत्यम कुमार एवं प्रियांशु कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी सफल छात्रों को विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विश्वास झा, निदेशक शिखा कुमारी, शिक्षक ऋषभ झा, संदीप कुमार, मेघा शर्मा, कविता कुमारी, सोनी कुमारी, आशा रानी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button