भागलपुर

विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट पहल व नवाचार के लिए बिहपुर के दो प्रधानाध्यापक जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित ।।

विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट पहल व नवाचार के लिए बिहपुर के दो प्रधानाध्यापक जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित ।।

  • डीईओ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नवगछिया। शिक्षा विभाग द्वारा भागलपुर द्वारा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोक्षदा इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय भागलपुर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समीक्षा सह शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दस शिक्षक/प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बिहपुर प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक एवं मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वेता कुमारी को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कुशलता के साथ उत्कृष्ट पहल एवं नवाचार के लिए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीओ स्थापना भागलपुर देवनारायण पंडित, एपीओ शिव कुमार, जैनेंद्र जी एवं मोक्षदा विद्यालय की प्राचार्या मौजूद थी। बिहपुर एवं जिले के शिक्षक मनोज कुमार, संजय कुमार, त्रिपुरारी चौधरी, जितेंद्र कुमार चिंटू, अजय कुमार गुप्ता, भूषण आदि ने शिक्षकद्वय को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button