भागलपुर

Subdivision administration’s stick on encroachment अतिक्रमण पर चला अनुमंडल प्रशासन का डंडा, मकंदपुर चौक के दोनो तरफ अतिक्रमण को हटाया 

Subdivision administration’s stick on encroachment अतिक्रमण पर चला अनुमंडल प्रशासन का डंडा, मकंदपुर चौक के दोनो तरफ अतिक्रमण को हटाया

Subdivision administration’s stick on encroachment  नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार मंगलवार को एक्सन मॉड में नजर आए। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार और नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नवगछिया के मकंदपुर चौक के दोनो तरफ सड़कों पर लगने वाले अवैध सब्जी दुकानों पर ठेला पर लगाने वाले दुकानो को हटाने का निर्देश दिया। वहीं कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी को भी जप्त किया गया।

जिसके बाद दुकानदारों के निशानदेह पर नवगछिया बाजार स्थित पवन कुमार के दुकान में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् नवगछिया के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में लगभग 100 किलो कैरी बैग ( पन्नी) जब्त किया गया एवं दुकानदार पवन कुमार से 5000 रूपये जुर्माना की राशि वसूली की गई।

Subdivision administration’s stick on encroachment वहीं अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने कहा की मकंदपुर चौक पर एनएच 31 के दोनो तरफ सब्जी बेचने वालो और ठेका पर समान बेचने वालों ने अवैध रूप से सड़क को अतिक्रमण कर रखा था।

जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। जाम लगने की भी संभावना बनी रहती थी और जाम लग भी रहा था। जिसके बाद तत्काल रोड के दोनो तरफ प्रवेश स्थल को खाली कराया गया है, और हमलोग अभियान चला कर निकट भविष्य में अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button