भागलपुर

सुलतानगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.मेराज ने जिलाधिकारी व अपर समाहर्ता को ज्ञापन देकर बाढ पिडित परिवारों सहायता राशि कि मांग किए।।

भागलपुर सुलतानगंज. के राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने जिलाधिकारी व अपर समाहर्ता अपने लेटर पैड के माध्यम से विज्ञापन सौंपा हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सुल्तानगंज प्रखंड के 15 पन्द्रह पंचायत के साथ साथ सुल्तानगंज नगर पंचायत के 14 चौदह वार्ड बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

Screenshot 20210905 133917 1


सन् 2019 में जो बाढ़ आई थी इस बार की तरह इतना भयावह नहीं था, लेकिन इस बार के बाढ़ ने भयानक रूप अख्तियार कर आम लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दिया, इस बार बाढ़ प्रभावित दायरा भी बढ़ा है साथ ही साथ परिवारों में भी बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 2019 के ही तर्ज पर बाढ़ राहत राशि दिया जा रहा है ऐसे में हजारों हजार बाढ़ पिड़ित गरीब परिवार बाढ़ राहत राशि से बंचित रह जाएंगे , 2019 में भी सैकड़ों बाढ़ पिड़ित गरीब परिवार बाढ़ राहत राशि से बंचित रह गया था। फसल पुरी तरह से चौपट हो चुका है, मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है, मनुष्य भी दाने- दाने को मोहताज हो गया है। बाढ़ के पानी से जो पेड़ पौधे,फसल आदि जो सड़ने-गलने में अजीब तरह के दुर्गंध से महामारी का खतरा बढ़तें जा रहा है।
इन सभी मांगों को लेकर जल्द पूरा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि मंडल 5 सूत्री मांगों को लेकर आवेदन राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव शामिल थे।साथ ही युवा प्रखंड अध्यक्ष सुल्तानगंज नटबिहारी मंडल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिवाकर मंडल,राजद नेता शिशिर सिंह, धीरेन्द्र यादव, मणजीत ठाकुर इत्यादि सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button