भागलपुर

शिक्षक संघ के प्रमंडलीय मिडिया प्रभारी ने शिक्षकों कि समस्याओं को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से किए मुलाकात ।। Inquilabindia

भागलपुर ः बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदर अनुमंडल सचिव सह प्रमंडल मीडिया प्रभारी डॉ रवि शंकर ने शिक्षकों कीक्षसमस्या को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना चंदन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी से मुलाकात कर अन्य मुद्दों को लेकर अवगत कराया गया ।

भागलपुर जिले के अंतर्गत कई शिक्षक जम्मू कश्मीर से B.Ed करने वाले और अप्रशिक्षित एवं दक्षता नहीं लेने के कारण फिक्सेशन होने में बहुत तरह से समस्या उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर शिक्षकों के बीच काफी असंतोष की भावना उठ रही है भागलपुर जिले के अंतर्गत कई शिक्षक ऐसे हैं जिसकी दक्षता अभी तक सरकार के द्वारा नहीं लिया गया है ।

जिससे शिक्षक परेशान है ।और उनको कम वेतन मिल रहा है ।वही नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाली विद्यालय को कई सालों से परिवहन भतता पर रोक लगा दिया गया है ।वही डॉक्टर रविशंकर ने कहा कि सुल्तानगंज नगर परिषद के अंतर्गत उच्च विद्यालय तिलकपुर सुल्तानगंज के लगभग 3 किलोमीटर के पर है फिर भी हाउस रेंट कम मिल रहा है ।ऐसे कई विद्यालय नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अंतर्गत आ रहे हैं। फिर भी उनको हाउस रेंट कम मिल रहा है ।

डॉक्टर रविशंकर ने मांग किया कि इस समस्या को जल्द से जल्द निपटा कर शिक्षकों मानसिक परेशानी से दूर करने की कृपा करें ताकि शिक्षक विद्यालय जाकर बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान कर सके।इस दौरान कई शिक्षक मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button