बिहार
विपक्षी के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए अग्निपथ का कर रहे विरोध- ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवगछिया भाजपा प्रमोद मंडल

नवगछिया। केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए अग्निपथ योजना को सही ठहराते हुए ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवगछिया भाजपा के प्रमोद मंडल ने कहा कि विपक्षी अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं। गन्दी राजनीति कर देश के छात्र को गुमराह कर रहे हैं, लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे देश के छात्र उपद्रवी नहीं होते है। छात्रों की आड़ में विपक्षी पार्टी अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं। विपक्षी के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अग्निपथ मुद्दे पर तरह-तरह के विरोध-प्रदर्शन व आंदोलन करवा रही है। यह सब विपक्षी पार्टी की साजिश बताया।



