भागलपुर

कटिहार-बरौनी पैसेंजर मेमो ट्रेन की बॉगी से अज्ञात वृद्ध साधु का शव बरामद ।

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के मध्य नवगछिया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मंगलवार को कटिहार-बरौनी पैसेंजर मेमो ट्रेन की बॉगी से 40 वर्षीय अज्ञात वृद्ध साधु का शव नवगछिया रेल जीआरपी ने बरामद किया है। इस बाबत नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव ट्रेन पर भिक्षण मांगने वाले किसी साधु का प्रतीत होता है।

आशंका जताई जा रही है कि बीमार होने की वजह से शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण ट्रेन पर ही वृद्ध की मौत हुई होगी। शव के पास से कोई पहचान का आधार नही मिलने की वजह से शव की शिनाख्त नही हो सकी। शव की शिनाख्त के लिए नवगछिया रेल जीआरपी थाने में 72 घँटे शव को सुरक्षित रखा जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button