भागलपुर

ABVP नवगछिया इकाई द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया मे पौधारोपण ।।

नवगछिया। अभाविप नवगछिया इकाई द्वारा एसएफडी के राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान के निमित्त अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में वृहत पैमाने पर नगर मंत्री शिवम झा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह ने कहा कि एसएफडी के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष वृहत पैमाने पर देश भर में एक करोड़ पौधरोपण एवं बिहार में 5 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया है।

कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्ष मित्र अभियान चलाया, युवा छात्र, किसान एक लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन किया। 10 से 20 जुलाई तक वृहत पैमाने पर पौधारोपण चलाया जाएगा। प्रदेश एसएफडी सह संयोजक संजय झा ने कहा तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है। इसलिए अपने जीवन में कम से कम दो पौधों का रोपण अवश्य करें।

अभाविप नवगछिया के नगर उपाध्यक्ष श्री विपुल कुमार ने कहा कि हमलोग प्रत्येक गांव में पर्यावरण चौपाल अयोजित करके वहां के युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया है। मौके पर अमित कुमार, सुमित कुमार, प्रीति कुमारी, कोमल कुमारी, ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button