बिहार

बिहपुर खानका की ओर से दाता की गयी चादर पोशी ।। InquilabIndia


रवींद्रनाथ ठाकुर । नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड क्षेत्र के मिलकी गॉव स्थित हजरत सैयदना दाता मंगनशाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स का इतिहास करीब दो सौ वर्ष पुराना है यहॉ हर साल लाखो लोग की संख्या में जायरीन व अकीदतमंद दाता की जीयारत व चादर पोशी करने आते हैं इस बार 30 मार्च को शुरू हुए दाता के सालाना उर्स ए पाक के दुसरे दिन करीब पॉच हजार जायरीनों ने दाता की चादर पोशी एव एक लाख लोगो ने दाता की जियारत की! दाता पीर मंगनशाह के उर्स में पहुँच ने बाले जायरीनों में सभी धर्मो के लोग शामिल हुए है! उर्स ए पाक में इसबार खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से सज्जादा नशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी के नेतृत्व मे दाता मंगनशाह की चादर पोशी की गयी! सज्जादा नशीं ने बतायाकि खानका की ओर से लगातार 145 वें वर्ष दाता की चादर पोशी की गयी हैं आगे इनहोंने कहाकि दाता के दरबार में जो भी लोग सच्चे मन से मांगते है उनकी मुराद पुरी होती है मौके पर कर्रार खॉ, मौलाना अबूसालेह फरीदी, काडी आमीर आलम, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, बुशमस आजम, गुलाम पंजतन, ताजउददीन खॉ, मंजूर आलम,खुरशीद आलम, हसन खॉ , जावेद खॉ, आदि मुरीदीन जायरीन सामिल थे इधर दाता के उर्स में जायरीनों का आने का सिलसिला जारी है सभी लोग मेले का आनंद उठा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button