भागलपुर

छह माह के बच्चे की मां ने विषपान कर की आत्महत्या

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी

घटना के कारण का पता नही चल पाया

बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या- 13 में शुक्रवार के दिन एक बच्चे की मां ने विषपान कर आत्महत्या कर लिया। मृतक महिला स्थानीय निवासी सौरव कुंवर उर्फ छोटू कुंवर पिता नित्यानंद कुंवर की पत्नी वर्षा देवी उम्र 22 वर्ष बताया गया। मृतका को छह माह का एक पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वर्षा देवी का मायके लखीसराय है।

उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सौरव उर्फ छोटू कुंवर से हुई थी। सौरव उर्फ छोटू दो भाई में छोटा है। वे गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। वही बड़ा भाई गौरव कुंवर मुंबई में रहकर कमाते हैं। सौरव कुंवर के पिता नित्यानंद कुंवर रिटायर फौजी हैं। वे मायागंज अस्पताल भागलपुर में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। घटना के वक्त घर मे पत्नी बच्चे के साथ थी। पति घर से बाहर खेत पर रहने की बात बताया गया। वही घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा लोगो की जुबान पर है। लोग घटना को लेकर तरह तरह की बात कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पति घर से फरार है। मृतका के परीजन के आने के बाद जानकारी की जाएगी। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button