भागलपुर

बिहपुर – औलियाबाद कांड में मुख्य आरोपी मन्ना चढ़ा पुलिस के हत्थे!

24 जून को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद गांव में दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में झंडापुर थाना में कांड संख्या 92/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने बुधवार देर शाम इस कांड के मुख्य आरोपी मनोज कुमार सिंह उर्फ मन्ना को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल की हवा खिलाने का आदेश मिला।

पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गांव में पुलिस की सक्रियता से हड़कंप मचा है और लोग अब न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button