भागलपुर

पारिवारिक विवाद में मारपीट को लेकर केस दर्ज

बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार जयरामपुर निवासी लालू कुमार पिता बिंदेश्वरी साह ने मारपीट करने को लेकर बिहपुर थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेदन में वंदना देवी पति प्रमोद साह, प्रिंस कुमार पिता प्रमोद साह को अभियूक्त बनाते हुए लिखा है कि 26 मई की शाम करीब 4 बजे सरसों का खल्ली पिकअप वाहन से मंगाकर अपने पुराने दुकान में रख रहा था तभी बंदना देवी पति प्रमोद साह गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

वही विरोध करने पर मुझे मेरी मां पंचा देवी, पिता बिंदेश्वरी साह के साथ लोहे की हथौड़ी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए लालू को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button