भागलपुर

जंगलराज वालों के लिए सरकार का मतलब अपराधियों को छूट और भ्रष्टाचारियों को लूट : जयराम विप्लव

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने राजद प्रवक्ता शक्ति यादव के बयान पर तीखा हमला बोला, जिसमें यादव ने कहा था कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है।

जयराम विप्लव ने कहा कि, ” राजद के लिए सरकार का मतलब है—अपराधियों को खुली छूट, भ्रष्टाचारियों को लूट का लाइसेंस और हर कीमत पर अपराधियों का संरक्षण।” उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में थाना से लेकर ब्लॉक तक दलाली के अड्डे चलाए जाते थे। सामाजिक न्याय के नाम पर वोट लेकर केवल अपने परिवार की तिजोरी भरना, राजद की असली नीति और नीयत रही है।

विप्लव ने कहा, “राजद का जंगलराज बिहार के हर नागरिक के लिए एक त्रासदी था। उनके लिए सत्ता का मतलब विकास नहीं, बल्कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना था। लेकिन बिहार की जागरूक जनता ने अब इस ठगी और परिवारवाद की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है।”

विप्लव ने कहा कि आज बिहार में NDA की सरकार सुशासन का प्रतीक है। यहां न अपराधियों को बख्शा जाएगा और न ही भ्रष्टाचारियों को। सरकार की प्राथमिकता है—हर गरीब के घर में रौशनी पहुंचाना, हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराना, और बिहार के हर कोने में विकास सुनिश्चित करना।

जयराम विप्लव ने कहा कि जंगलराज का खेल अब खत्म हो चुका है। बिहार अब विकास के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। NDA सरकार, बिहार के विकास और सुशासन की गारंटी है। अब जंगलराज की छूट नहीं, सुशासन की जरूरत को जनता आत्मसात कर चुकी है। NDA सरकार, बिहार के विकास का मजबूत आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button