खगड़िया

भगवान परशुराम और संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा।

भगवान परशुराम और संकट मोचन हनुमान की जय कारे से गुंजा कबेला पंचायत

श्रवण आकाश, खगड़िया

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव स्थित अतिप्राचीन राम-जानकी ठाकुड़ बाड़ी मंदिर परिसर में समारोह आयोजित कर नवनिर्मित बाबा परशुराम सह संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हजारों स्थानीय लोगों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व पुजा अर्चना एवं खगड़िया बेगुसराय विधान पार्षद राजीव कुमार के द्वारा किया गया। जहां डुमरिया खुर्द गांव समेत कई अन्य गांवों के लोगों द्वारा जमकर बाबा परशुराम की जयकारे लगाए गए। वही प्रातः कालीन बेला में सैकड़ों कुमारी कन्याओं द्वारा गंगा नदी तट पर से भव्य कलश शोभा यात्रा भी निकाली गई थी और सैकड़ों युवाओं के द्वारा क्षेत्र भ्रमण भी की गई थी। आपको ज्ञात हो कि बीते 22 अप्रैल को ही राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, सारण विधान पार्षद डॉ सच्चिदानंद राय और परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा हीं इस कार्यक्रम का आगाज किया गया था।

वही पुछताछ में विधान पार्षद राजीव कुमार ने बताया कि बाबा परशुराम जन्मो जन्मों से ही भुमिहारों ब्राह्मणों का भगवान रहा है और रहेंगे। जो भुमिहार ब्रह्मण समाज हीं नहीं, बल्कि समस्त धर्मों के लोग पुजनीय है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि परशुराम भगवान की यदि पुरी इतिहास का अध्ययन किया जाय तो वह सिर्फ भुमिहार – ब्रह्मण हीं नहीं बल्कि समस्त धर्मों के हित को लेकर अपनी अहम लड़ाई लड़ाई लड़े थे। दुर्भाग्यवश वर्तमान में कुछ गिने चुने अन्य धर्म संप्रदाय के लोग भगवान परशुराम को भुमिहारों ब्राह्मणों के जाति में विभाजित कर दिया है,जो बिल्कुल ग़लत है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम इच्छा यहि है कि परबत्ता विधानसभा हीं नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र खगड़िया बेगुसराय क्षेत्रीय में सभी जाति सम्प्रदाय के लोग शांत अमन चैन के साथ रहें।

जबकि वहीं आयोजक संतोष कुमार (आइ.टी.बी.पी.एफ) ने कहा कि मेरे लिए यह आयोजन बहुत ही गौरवशाली व सौभाग्यशाली हैं कि यहां के युवाओं बुजुर्गों द्वारा इस मंदिर की कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ सफल अंजाम दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि हमारा प्रखंड हमारा क्षेत्र ऋषि मुनियों की पौराणिक धरती रही है। यहां अनेक साहित्य, विज्ञान, राजनीति के क्षेत्र में दर्जनों दिग्गज भी पैदा हुए हैं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना व बगावत करना हमारे क्षेत्र के खून में है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि परबत्ता प्रखंड के हर एक गांव में परशुराम मंदिर का निर्माण हो, जिसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम आज भी कलयुग में विचरण करते हैं। वह सात चिरंजीवी यों में से एक थे और अनाचार के हमेशा खिलाफ रहते थे, जो कि वह शिव के परम भक्त थे।

मौके पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी सह भुमिहार ब्रह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, राजेश कुमार, गौतम आनंद, निकेश कुमार, सोनू कुमार, रंजीत कुमार, राजा कुमार, निवास ठाकुर रूपेश कुमार, गुड्डू कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button