भागलपुर

कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत, मचा कोहराम

मृतक पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी ग्राम महिखंड साहजी टोला के है निवासी

नारायणपुर के भ्रमरपुर से रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे पूर्णिया

नवगछिया थाना क्षेत्र टोल प्लाजा समीप हुआ हादसे का शिकार

बलेनो कार जप्त, चालक फरार

नवगछिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बलेनो कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार माँ-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पूर्णिया जिला के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम महिखंड साहजी टोला वार्ड संख्या- 04 निवासी स्व उचित साह की पत्नी गीता देवी 60 वर्ष और इनके पुत्र निवास साह 35 वर्ष बताया गया है। परीजन से मिली जानकारी के अनुसार दोनो मां-बेटे मोटरसाइकिल से नारायणपुर के भ्रमरपुर अपने रिश्तेदार प्रेम साह के यहां से पूर्णिया अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि नवगछिया थाना क्षेत्र एनएच 31 टोल प्लाजा के समीप सामने से तेज रफ्तार बलेनो कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनो सड़क पर मरणासन्न हालत में पड़े थे। मौके पर बड़ी संख्या लोग पहुंच गए, भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो घायल को एम्बुलेंस से ईलाज के अनुमंडल अस्पताल लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते मे ही दोनो ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद दोनो शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस के माध्यम से मृतक के परिवार वालो को हादसे की जानकारी दी गई। जानकारी पाकर परीजन रोते बिलखते अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई पिंकू साह को पुत्री होने पर शुक्रवार को बच्ची के छठियार में नारायणपुर के भ्रमरपुर निवासी प्रेम साह के यहां गए थे। दोनो शुक्रवार रात वही रुके और शनिवार की सुबह में मोटरसाइकिल से पूर्णिया घर लौट रहे थे। तभी टोल प्लाजा समीप हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि बलेनो कार को जप्त लिया गया है। मृतक का क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को थाना लाया गया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से शव की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। मृतक के भाई पिंकू साह के लिखित आवेंदन पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब में व्यवसाय करते थे मृतक निवास साह
दो माह पूर्व ही पंजाब से आए थे घर
मृतक के भाई पिंकू साह ने बताया कि निवास साह पंजाब में स्थायी रूप से रहकर छोटा मोटा व्यवसाय करते थे। दो माह पूर्व ही पंजाब से कुछ दिन के लिए घूमने के लिए पूर्णिया आए थे। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सोनी देवी समेत दो पुत्र अमरजीत व करण राज, तीन पुत्री हलचल कुमारी, कुमकुम कुमारी और छाया कुमारी सभी का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक निवास साह पांच भाई दो बहन में तीसरा था। निवास का बड़ा भाई अवधेश साह, सुभाष साह, प्रभाष साह और पिंकू साह है। परीजन मृतक के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रहे थे। पुरा अनुमंडल अस्पताल परीजन के क्रंदन से गमगीन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button